NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

स्वारघाट-नालागढ़ मार्ग पर गौ तस्करी का खुलासा: ट्रक से बरामद 13 गायें, 11 की मौत

बिलासपुर/21/10/2025

taskari

बिलासपुर: स्वारघाट से नालागढ़ तक की सड़क पर एक गौ तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने नालभासरा के पास एक यूपी रजिस्ट्रेशन वाले ट्रक (UP 14 GT 7602) को रोककर जांच की, जो दो दिनों से वहीं खड़ा था और पूरी तरह तिरपाल से ढका हुआ था।

जांच में ट्रक में 13 गायें पाई गईं, जिनमें से 11 दम घुटने से मृत मिलीं। बाकी दो गायों को स्थानीय लोगों ने बचाया। ट्रक के पीछे आलू के कट्टे रखकर गायों की तस्करी छिपाने का प्रयास किया गया था।

स्थानीय लोगों के आने पर तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिलने के बाद नालागढ़ थाने की टीम रात में घटनास्थल पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

ग्रामीणों और गौरक्षा दल ने सरकार से आग्रह किया है कि हिमाचल में प्रवेश करने वाले वाहनों की सख्त चेकिंग की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Scroll to Top