NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

स्वारघाट के बाहा गांव में भारी लैंडस्लाइड, कई मकान क्षतिग्रस्त

solan
सोलन | लगातार हुई भारी बारिश के कारण स्वारघाट के नजदीकी जिला सोलन के नालागढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत बाहा में स्थित बाहा गांव लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया। इस प्राकृतिक आपदा में कई परिवारों के रिहायशी मकान और पशुशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

बाहा गांव के ऊपर से पहाड़ी से आ रही मिट्टी और पत्थरों की स्लाइड से कई मकान अंदर से धंसते जा रहे हैं, जबकि अन्य मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें उत्पन्न हो गई हैं, जिससे वहां रहना असुरक्षित हो गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन की ओर से अभी तक किसी भी परिवार को आर्थिक सहायता या सुरक्षित रहने की जगह उपलब्ध नहीं कराई गई है। ग्रामीण चमन लाल, मोहिंदर सिंह, बलविंद्र सिंह, भगत राम, वासुदेव और श्याम लाल ने बताया कि उनके घर और पशुशालाएं भारी बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हुई हैं, लेकिन अब तक कोई मदद नहीं मिली।

हालांकि, हल्का पटवारी ने गांव का निरीक्षण किया था। प्रभावित परिवारों ने स्थानीय प्रशासन और सरकार से तुरंत आर्थिक सहायता देने और उन्हें रहने के लिए सुरक्षित जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है।
Scroll to Top