NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

स्वास्थ्य मंत्री के बेटे ने लगाए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

सोलन/30/09/2025

sanjay

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल के बेटे कर्नल संजय शांडिल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग में कुछ अधिकारी भ्रष्टाचार और वसूली में लिप्त हैं और ऐसे अधिकारियों को तुरंत निलंबित कर पदमुक्त किया जाना चाहिए।

संजय शांडिल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट डालकर प्रदेशवासियों को संबोधित किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा :

“मेरे पिताजी, हिमाचल प्रदेश के सबसे ईमानदार और बेदाग छवि वाले स्वास्थ्य मंत्री हैं। भ्रष्ट और निकम्मे अधिकारियों को विभाग से बाहर करो। वसूली करने वालों को निलंबित करो। यहां तक कि जो अधिकारी दिव्यांगों का शोषण करते हैं, उन्हें भी तुरंत पद से हटाओ।”

सरकार पर उठे सवाल

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार बर्दाश्त से बाहर हो चुका है और इसे खत्म करने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने होंगे। उनके इन आरोपों से सरकार भी सवालों के घेरे में आ गई है, क्योंकि विपक्ष पहले से ही स्वास्थ्य विभाग पर निशाना साधता रहा है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

संजय शांडिल की यह पोस्ट अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि, मीडिया ने जब उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो बातचीत नहीं हो सकी।

किसानों को राहत: मुआवजे में बढ़ोतरी


इसी बीच मुख्यमंत्री ने 15 अक्तूबर से बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। सरकार ने एस.डी.आर.एफ. नियमों के तहत फसल नुकसान के मुआवजे में बढ़ोतरी की है।

26 से 33% फसल नुकसान पर अब 10,000 रुपये प्रति एकड़ मिलेंगे (पहले 2,000 रुपये)। 33 से 75% नुकसान पर मुआवजा 10,000 रुपये प्रति एकड़ होगा (पहले 6,800 रुपये)। 75 से 100% नुकसान पर भी किसानों को 10,000 रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा दिया जाएगा।

Scroll to Top