शिमला जिले के ठियोग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल: सैंज में निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू
शिमला । शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मनीषा चौहान फ़ाउंडेशन ने एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत सैंज में सोमवार से एक निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र आरंभ किया गया है।
इस केंद्र में क्षेत्र की सभी इच्छुक महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्था का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है।