NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

ठियोग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो कैंपर से चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

शिमला/29/10/2025

chita taskar

शिमला ज़िले के ठियोग थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बोलेरो कैंपर से 3.950 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब पुलिस टीम रात के समय गश्त पर थी।

हेड कांस्टेबल कपिल कामता और उनकी टीम नियमित गश्त के तहत छैला बाजार पहुँची। वाहनों की चेकिंग के लिए एनएच-705 पर नाकाबंदी की गई। लगभग 7–8 वाहनों की जांच के बाद पुलिस ने सफेद रंग की बोलेरो कैंपर (नंबर HP63A-6161) को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से चिट्टा बरामद किया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी इस प्रकार हैं—

अक्षित, निवासी कलबोग, तहसील कोटखाई, जिला शिमला — उम्र 30 वर्ष पारुष, निवासी कलबोग, तहसील कोटखाई, जिला शिमला — उम्र 30 वर्ष विनीत, निवासी कलबोग, तहसील कोटखाई, जिला शिमला — उम्र 25 वर्ष

बरामदगी के तुरंत बाद तीनों को हिरासत में लिया गया। मौके पर पहुंची टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि चिट्टा बरामद होने के बाद केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चिट्टा कहां से लाया गया था और इसका नेटवर्क किससे जुड़ा है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मादक पदार्थों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि नशा तस्करी पर लगाम लगाई जा सके।

Scroll to Top