NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

ट्रंप ने पाकिस्तान-अफगान विवाद सुलझाने का किया दावा, शहबाज और मुनीर को बताया बेहतरीन नेता

कुआलालंपुर/25/10/2025

trumpp

कुआलालंपुर में आयोजित आसियान शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि वे पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी सीमा विवाद को जल्द ही हल कर देंगे। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की सराहना करते हुए कहा कि दोनों ‘बेहतरीन लोग’ हैं और भरोसा है कि इस मसले का समाधान जल्दी निकल आएगा।

समारोह के दौरान थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीराकुल और कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेत ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और ट्रंप की मौजूदगी में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता जुलाई में हुए संघर्षविराम को औपचारिक मान्यता देता है और सीमा पर स्थायी शांति की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन ने सिर्फ आठ महीनों में आठ युद्ध खत्म किए हैं और अब केवल पाकिस्तान-अफगानिस्तान विवाद बाकी है। उनका कहना है कि उन्हें दोनों देशों की परिस्थिति अच्छे से पता है और यह मसला भी जल्द सुलझ जाएगा।

इसके अलावा, अमेरिका ने कंबोडिया के साथ व्यापारिक समझौता और थाईलैंड के साथ खनिज संसाधन (Critical Minerals) पर करार किया। ट्रंप का कहना है कि इन समझौतों से दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थिरता, सुरक्षा और आर्थिक समृद्धि को नई दिशा मिलेगी।

Scroll to Top