मुख्यमंत्री सुक्खू को टीवीएस मोटर्स ने दिया 1 करोड़ का चेक, आपदा राहत कोष में किया सराहनीय योगदान
शिमला | मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बुधवार टीवीएस मोटर्स के वाई.एस. गुलेरिया ने एक करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस सराहनीय योगदान के लिए टीवीएस मोटर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि आपदा प्रभावित लोगों की सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हाल के महीनों में आई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है और ऐसे योगदान राहत कार्यों को और गति प्रदान करेंगे। उन्होंने समाज के दानी सज्जनों और संपन्न वर्ग के लोगों से भी राहत कोष में उदारतापूर्वक योगदान करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक हरदीप बावा, टीवीएस मोटर्स के प्रतिनिधि प्रसाद कृष्णन, वाई. वासुदेव, चमन लाल तथा बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ उद्योगपति संघ के महासचिव रजनीश विज भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की घड़ी में उद्योग जगत का ऐसा सहयोग राज्य की मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक है और यह राहत कार्यों को और मजबूत बनाएगा।