NEWS CHOICE

निष्पक्ष खबर, बेबाक अंदाज

ऊना में मनमर्जी से काम कर रहे अधिकारी: सचिव अभिषेक जैन

ऊना/30/09/2025

lok

ऊना: हिमाचल प्रदेश के आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, योजना, वित्त और लोक निर्माण विभाग के सचिव अभिषेक जैन ने कहा है कि ऊना जिले में कुछ विभागीय अधिकारी मनमर्जी और धक्केशाही के तरीके से काम कर रहे हैं। उन्होंने यह बात सांख्यिकीय सुदृढ़ीकरण योजना के तहत सोमवार को आयोजित यूजर्स-प्रोड्यूसर और हितधारक परामर्श एवं डेटा संग्रहण कार्यशाला में कही।

सचिव जैन ने अधिकारियों को चेताया कि अगर आंकड़े सही तरीके से तैयार नहीं किए गए, तो प्रदेश की जीडीपी और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े गलत होंगे, जिससे योजनाओं और नीतियों की प्रभावशीलता प्रभावित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि ऊना का प्रदर्शन गुड गवर्नेंस में अन्य जिलों के मुकाबले निचले स्तर पर है।

जैन ने जिला के सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित सटीक और जिम्मेदार आंकड़े प्रदान करें। उन्होंने कहा कि उप-जिला स्तर पर सूक्ष्म और विस्तृत आंकड़े उपलब्ध होना आवश्यक है, ताकि सरकारी योजनाओं की सटीक निगरानी और लक्षित हस्तक्षेप सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक अनुपम शर्मा, विभाग के आर्थिक सलाहकार डॉ. विनोद राणा, सहायक आयुक्त ऊना वीरेंद्र शर्मा, और एएसपी सुरेंद्र कुमार भी मौजूद थे।

Scroll to Top